Rampur Namami Gange: राजकीय बाकर इंटर कॉलेज में गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चित्रकला, रंगोली, भाषण एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छ गंगा का संदेश
Namami Gange Programme: राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिला गंगा समिति, द्वारा नमामि गंगे के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं विशेष अभियान के तहत राजकीय बाकर इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला परियोजना अधिकारी लव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, रंगोली, भाषण एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गंगा और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें- Maharaja Agrasen Chowk: रामपुर का होगा विकास और सनातन संस्कृति का बढ़ेगा सम्मान: आकाश सक्सेना
Namami Gange Programme: वेस्ट टू आर्ट का उदाहरण
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छ गंगा-हरित गंगा’ एवं ‘सेव एनवायरनमेंट’ विषय पर आकर्षक चित्र बनाए। छात्राओं ने प्लास्टिक की बोतलों से चाय की केतली और कप सेट बनाकर वेस्ट टू आर्ट का उदाहरण प्रस्तुत किया। रंगोली के माध्यम से ‘नमामि गंगे रामपुर’ का संदेश दिया गया। वहीं, नुक्कड़ नाटक में विभिन्न पात्रों के माध्यम से गंगा को स्वच्छ रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने के प्रति जागरूक किया गया।

Namami Gange Programme: उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मान
कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना अधिकारी लव कुमार ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाणपत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है और युवाओं की भागीदारी स्वच्छ गंगा मिशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के शुभम मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ ली।
