Mission Shakti Rampur: रामपुर में मिशन शक्ति 6.0 के तहत जागरूकता पैदल मार्च, महिलाओं की सुरक्षा का लिया संकल्प

नवरात्रि पर रामपुर पुलिस का महिला सुरक्षा अभियान, छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

Mission Shakti Rampur: उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान के अंतर्गत आज एसपीˍरामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी,नगर द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनपद में जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया।

पैदल मार्च के माध्यम से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन का संदेश देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान बैनर, पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें- Rampur Namami Gange: राजकीय बाकर इंटर कॉलेज में गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

mission-shakti-women-safety-awareness

Mission Shakti Rampur: उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन एवं अधिकारों के प्रति किया जागरूक- रामपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में बिना संकोच सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया—

* 1090 — वीमेन पावर लाइन
* 181 — महिला हेल्पलाइन
* 1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
* 112 — पुलिस आपातकालीन सेवा
* 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन

Mission Shakti Rampur: हेल्पलाइन से संपर्क  के लिए किया प्रेरित 

इसके अतिरिक्त महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, महिलाओं एवं बालिकाओं के कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न, छेड़छाड़ अथवा असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.