BJP Social Media Campaign: सेवा संकल्प अभियान से मिल रही सफलता के बाद अब भाजपा के प्रचार प्रसार हेतु; सोशल मीडिया सहयोग अभियान चलाने की तैयारी

BJP Social Media Campaign ( डॉ एम पी भार्गव, विशेष संवाददाता हरियाणा): प्रधानमंत्री के “मूलमंत्र” का अनुसरण करते हुए हरियाणा में “सेवा संकल्प अभियान” के बाद अब “सोशल मीडिया सहयोग अभियान” आने वाले कुछ दिनों में शुरू हो सकता है, ऐसी संभावना नजर आ रही है ,क्योंकि भाजपा आगामी विधान सभा एवं लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार को लेकर काफी गंभीर नज़र आ रही है तथा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के इस “मूलमंत्र” का भाजपा के मौजूदा विधायकों, पराजित रहे उम्मीदवारों के अतिरिक्त प्रयासरत उम्मीदवारों पर असर पड़ता नजर आ रहा है, जबकि कुछ भाजपाई दिग्गजों ने “मूलमंत्र” पर अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू भी कर दी है। भाजपा ने वर्ष 2029 के चुनाव के लिए अभी से अपनी फौज फील्ड में उतार दी है। वर्तमान में दस लोकसभा तथा 90 विधानसभा क्षेत्रों वाले हरियाणा में भाजपा के पांच सांसद तथा 48 विधायक हैं।
भाजपा की फील्ड में उतरी टीम ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को भाजपा की सोच और जनहितैषी योजनाओं से अवगत करवा कर उनकी नब्ज टटोलना शुरू कर दिया है। भाजपा का खुफिया तंत्र सोशल मीडिया के साथ सहयोग कर रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जबकि राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि सोशल मीडिया से मिली जानकारी भाजपा के लिए लाभदायक साबित हो सकती है, बशर्ते उसकी जानकारी की पुष्टि की जाए।
यह भी पढ़ें- DSP Subhash Chandra: ऐलनाबाद व रानियां थानों में जांच अधिकारियों संग बैठक कर अपराधों की समीक्षा की
BJP Social Media Campaign: उम्मीदवार की पराजय के कारणों पर शीर्ष नेतृत्व मंथन
हरियाणा की राजनीति में लोकप्रियता का पैमाना एकत्रित भीड़ या सोशल मीडिया की कवरेज को प्रमाण स्वीकार नहीं किया जाता, बल्कि जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव, विकास कार्य, समस्या समाधान और संगठनात्मक सक्रियता ही महत्वपूर्ण भूमिका रखती है।
हरियाणा में भाजपा उन जिलों के प्रति गंभीर नजर आ रही है, जहां उनके उम्मीदवार जीत नहीं सके। उम्मीदवार की पराजय के कारणों पर शीर्ष नेतृत्व मंथन कर रहा है और समानांतर भाजपा चला रहे दिग्गजों पर सर्जिकल स्ट्राइक कभी भी हो सकती है।
भाजपा विधायक मुक्त सिरसा तथा फतेहाबाद जिले में निगमों तथा बोर्ड के चेयरमैनों का आंकड़ा तो बढ़ रहा है, मगर जनाधार खिसक रहा है। सिरसा जिले में भाजपा के पास स्थानीय निकाय में इकलौती नगर परिषद सिरसा है, जिससे भाजपा के पार्षद ही संतुष्ट नहीं हैं। भाजपा ने जिला सिरसा में भारत भूषण जुयाल को तथा पुलिस जिला डबवाली में रविन्द्र बलियाला को जिम्मेदारी दी है। जिला सिरसा में इनेलो की मजबूत पकड़ है और बलियाला भी इनेलो से विधायक रहे हैं। डबवाली स्व. देवीलाल परिवार का गृह विधानसभा क्षेत्र है।
BJP Social Media Campaign: शाम, दाम, दंड भेद की नीति से सत्ता पर काबिज रहने का पूरा पूरा प्रयास
जिला सिरसा और फतेहाबाद के विधानसभा क्षेत्र रतिया को छोड़ कर टोहाना, फतेहाबाद, सिरसा, ऐलनाबाद, रानियां, कालांवाली, डबवाली से पराजित रहे भाजपाइयों की मीडिया से दूरी अब भी बनी हुई है, जबकि मोदी का “मूलमंत्र” सोशल मीडिया में एक्टिव रहने को कहता है। इन दोनों जिलों में भाजपा दिग्गज उड़ान तो भर रहे हैं, मगर आमजन की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पा रहे क्योंकि उनकी नजर परिसीमन रिपोर्ट और 33% महिला आरक्षण पर टिकी हुई है। शायद यही कारण रहा होगा कि भाजपा के दिग्गज धीमी गति से चल रहे हैं और भाजपा का प्रचार “सेवा संकल्प अभियान” तक सीमित रह गया है अतः इसे बढ़ा कर सोशल मीडिया पर भी अपनी किस्मत आजमाना चाहता है , सेवा संकल्प अभियान ओर सोशल मीडिया अभियान दोनों का प्रयोग कर शाम ,दाम ,दंड भेद की नीति अपनाकर किसी न किसी तरह सत्ता पर काबिज रहने का पूरा पूरा प्रयास किया जा सकता है।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

[…] […]