DSP Subhash Chandra: ऐलनाबाद व रानियां थानों में जांच अधिकारियों संग बैठक कर अपराधों की समीक्षा की

DSP Subhash Chandra ( एम पी भार्गव ): पुलिस विभाग की ओर से अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को समय पर न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीएसपी सुभाष चन्द्र ने ऐलनाबाद व रानियां थाना में जांच अधिकारियों की बैठक लेकर उनके कामकाज की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने महिला विरुद्ध अपराधों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।डीएसपी सुभाष चन्द्र ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। महिलाओं से जुड़े अपराधों की शिकायत मिलने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

DSP Subhash Chandra: लंबित मामलों के जल्द निपटारे के दिए निर्देश

डीएसपी सुभाष चन्द्र ने कहा कि पीड़ित महिलाओं की बात संवेदनशीलता के साथ सुनी जाए, ताकि उन्हें समय पर न्याय मिल सके और उनका पुलिस व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। उन्होंने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में दर्ज मामलों की जांच निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पूरी करें। जो मामले लंबे समय से लंबित हैं, उनकी समीक्षा कर जांच में तेजी लाई जाए और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द निपटारा किया जाए। साथ ही अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

यह भी पढ़ें- JD Vance H-1B Visa News: भारतीय कर्मचारियों को ‘Indentured Servants’ कहने पर विवाद, ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर अमेरिका की सख्ती

sirsa-dsp-subhash-chandra-police-review

डीएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से निभाएं तथा शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें। आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका उचित समाधान करना पुलिस का कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.