Sonbhadra: राजकीय शिक्षक संघ का द्विवर्षीय अधिवेशन सम्पन्न, डॉ. राजन चतुर्वेदी तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष

• अजीत सिंह को लगातार दूसरी बार जिला मंत्री की जिम्मेदारी, सर्वसम्मति से गठित हुई नई जनपदीय कार्यकारिणी

पिपरी(सोनभद्र)। राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी में 22 नवंबर 2026 को राजकीय शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश (जनपद सोनभद्र) का द्विवर्षीय अधिवेशन वैचारिक ऊर्जा, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं राज्यसभा सदस्य रामशकल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने और उनकी न्यायसंगत मांगों को पूरा कराने के लिए संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है। अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. विजय भारतीय सिंह और प्रांतीय उपाध्यक्ष वेद प्रकाश राय शामिल हुए। चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका डॉ. अमर सिंह ने निभाई। संयोजक राजेश कुमार यादव तथा सह-संयोजक प्रमिला श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह एवं राजेश्वर मिश्र ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

• सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी, शिक्षकों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

अधिवेशन में सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में डॉ. राजन चतुर्वेदी लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष तथा अजीत सिंह लगातार दूसरी बार जिला मंत्री निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद प्रजापति एवं उपमा बैस, उपाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह एवं डॉ. प्रीति शर्मा, उपमंत्री अनीता रानी एवं देवेंद्र प्रजापति, संयुक्त मंत्री अभिनव राय एवं गीता सरोज, संगठन मंत्री साधू शरण यादव एवं कृष्ण कुमार सिंह, सांस्कृतिक मंत्री मनोज कुमार यादव एवं संगीता प्रजापति, प्रचार मंत्री आरती गुप्ता एवं उदयराज, विधि मंत्री विजया विश्वकर्मा एवं संदीप कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष विकास, आय-व्यय निरीक्षक अनीता गोंड़ तथा मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता डॉ. सदानंद तिवारी निर्वाचित हुए। वहीं अजय कुमार सिंह, संतोष विश्वकर्मा, डॉ. अरविन्द कुँवर, श्यामचरण सिंह एवं दिल मुहम्मद को मार्गदर्शक एवं संरक्षक मंडल में नामित किया गया। प्रांतीय महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी शिक्षकों की व्यावहारिक एवं नीतिगत समस्याओं के समाधान, शिक्षक हितों की रक्षा और शैक्षिक वातावरण के उन्नयन के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.