Cabinet Reshuffle: हरियाणा की राजनीति में बड़ा फेरबदल, मंत्री विपुल गोयल से वापस लिया एविएशन विभाग; CM नायब सैनी ने संभाली जिम्मेदारी

Haryana Cabinet Reshuffle: हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से एविएशन विभाग वापस ले लिया है। अब इस विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने अपने पास रख ली है।

विपुल गोयल से वापस लिया गया एविएशन विभाग

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस फैसले के बाद मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब तक एविएशन विभाग की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के पास थी, लेकिन नए बदलाव के तहत उनसे यह विभाग वापस ले लिया गया है।

Ganga Expressway: अनधिकृत बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 बसों के चालान; नशे में ड्राइविंग पर भी शिकंजा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने पास रखी विभाग की कमान

एविएशन विभाग अब सीधे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अधीन रहेगा। इस बदलाव के बाद हरियाणा सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, विभाग वापस लेने के पीछे की वजह को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.