Mulayam Singh Yadav death anniversary: सांसद कैंप कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री व धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
Mulayam Singh Yadav death anniversary: रामपुर स्थित सांसद मोहिबुल्ला नदवी के कैंप कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय ‘लोह पुरुष’ नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि अत्यंत सादगी और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा ने कहा-
“श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारत के दबे, कुचले, शोषित और वंचित समाज की बुलंद आवाज थे। उन्होंने हमेशा संघर्षों के बल पर राजनीति में अपनी पहचान बनाई। किसान, मजदूर, युवा और गरीबों के प्रति उनका समर्पण अद्वितीय था। उनका पूरा जीवन सादगी, आत्मीयता और सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की जीवन शैली का सर्वोत्तम उदाहरण है। आज हम सब उनके बताए हुए सिद्धांतों और समाजवादी विचारधारा पर मजबूती से चलने का संकल्प लेते हैं।”
यह भी पढ़ें- आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

Mulayam Singh Yadav death anniversary: सुरेंद्र सागर ने मुलायम सिंह यादव के योगदान को किया याद
पूर्व राज्य दर्जा मंत्री सुरेंद्र सागर ने कहा, मुलायम सिंह यादव का जीवन दर्शन और उनकी जीवन शैली जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए एक विश्वविद्यालय की तरह है। एक सामान्य किसान परिवार से निकलकर देश के रक्षा मंत्री और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुँचना उनकी अद्भुत नेतृत्व क्षमता और जनप्रियता को दर्शाता है। नेताजी ने गाँव, गरीब और किसान की समस्याओं को संसद से लेकर सड़क तक पूरी बेबाकी के साथ उठाया। उन्होंने समाजवाद को केवल नारों में नहीं, बल्कि अपनी सादगीभरी जीवन शैली और जन कल्याणकारी नीतियों में चरितार्थ किया।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा सुरेंद्र सागर पूर्व प्रदेश मंत्री अब्दुल सलाम सहाब शहर प्रतिनिधि अरशद अली एडवोकेट, हाफिज रफी नूरी, नासिर शेख, डॉक्टर उवेश खान, जमील सैफी, जुबेर अहमद, डॉक्टर मकतूब मुन्ना, डॉ शादाब डॉ सदाकत .हारून. रियाज पाशा, इंतजार अली, धर्मेंद्र यादव, बदन सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
