Altamash Ali Khan: अल्तामश अली खान बने उत्तर प्रदेश-पश्चिम युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

Altamash Ali Khan: रामपुर भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने संगठन का विस्तार करते हुए रामपुर निवासी अल्तामश अली खान को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश-पश्चिम के प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का पत्र भारतीय युवा कांग्रेस के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से जारी किया गया।

पार्टी की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी विशाल चौधरी और पश्चिम यूपी अध्यक्ष पारस शुक्ला द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में अल्तामश अली खान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। पत्र में उम्मीद जताई गई है कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे और युवाओं के बीच संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

पश्चिमी यूपी में युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर

भारतीय युवा कांग्रेस नेतृत्व की ओर से कहा गया है कि संगठन के विस्तार के तहत युवाओं को जमीनी स्तर पर जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। नियुक्ति पत्र में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने की बात कही गई है।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अल्तामश अली खान ने नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं को संगठन से जोड़ने और उनके बीच लगातार काम करने की बात कही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.