मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की जिला कार्यकारिणी घोषित, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
क्वारसी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ स्वागत एवं सम्मान
अलीगढ़, 19 जुलाई: समाजवादी पार्टी के क्वारसी स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी धनगर की अध्यक्षता में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री सुभाष लोधी ने 31 पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश सचिव श्री सुभाष लोधी, जिला उपाध्यक्ष शान मियां, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. बादशाह खान, जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शेरराज सिंह जादौन, पूर्व जिला महासचिव कुंवर बहादुर बघेल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राधे कृष्ण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार सोलंकी, समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव श्रीमती निशा यादव, श्रीमती माधुरी सैनी तथा वरिष्ठ नेता सुनील दत्त शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कोल विधानसभा अध्यक्ष शकील अब्बासी, युवा नेता नसीर सैफ, युवा नेता राज चौहान, अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष सैयद साजिद अली, अतरौली विधानसभा अध्यक्ष सुमित उपाध्याय, युवा नेता धर्मेंद्र सैनी सहित अन्य नेताओं का फूल-माला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. बादशाह खान ने किया। उपस्थित नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।
