Rampur: करवाचौथ पर 29 अक्टूबर को रहेगा स्थानीय अवकाश; डीएम ने जारी किया आदेश, पुलिस पेंशनर्स के साथ एसपी ने की गोष्ठी
Rampur Karwa Chauth local holiday: करवाचौथ के अवसर पर रामपुर जिले में 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने स्थानीय अवकाश में संशोधन करते हुए इस संबंध में आदेश जारी किया है।
Rampur : दशहरा महाष्टमी का पूर्व घोषित अवकाश निरस्त
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन ने 16 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके चलते रामपुर जिले में 19 अक्टूबर को दशहरा महाष्टमी के अवसर पर पहले से घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया गया।
इसके स्थान पर अब 29 अक्टूबर को करवाचौथ के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिले के संबंधित विभागों और नागरिकों को संशोधित आदेश के अनुसार जानकारी रखने की सलाह दी गई है।
Rampur: पुलिस पेंशनर्स के साथ एसपी ने की गोष्ठी, समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित की। बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Rampur : पिछली बैठक के निर्देशों की भी हुई समीक्षा
गोष्ठी के दौरान पिछले महीने आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई और उनकी प्रगति की समीक्षा भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां
