Rampur Mission Shakti Kendra Inspection: रामपुर में अपर पुलिस अधीक्षक का निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र और खाटू श्याम शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Rampur Mission Shakti Kendra Inspection: अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना सिविल लाइंस स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण, महिला अपराधों की रोकथाम और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र पर प्राप्त महिला संबंधी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध विधिक निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला संबंधी शिकायतों पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने पीड़ित महिलाओं को आवश्यक सहायता और विधिक जानकारी उपलब्ध कराने तथा शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली गई।
महिला हेल्पलाइन के प्रति जागरूक करने के निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जरूरत पड़ने पर महिलाएं और बालिकाएं इन हेल्पलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए उन्हें लगातार जागरूक किया जाए।
- खाटू श्याम बाबा निशान शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी
इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने श्री खाटू श्याम बाबा निशान शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शोभायात्रा के मार्ग पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन का निरीक्षण किया।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शोभायात्रा को सुरक्षित, सुचारु और सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात के सुचारु संचालन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।

[…] में अपर पुलिस अधीक्षक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र […]