Sardar Patel Jayanti: सरदार पटेल जयंती पर रामपुर पुलिसकर्मियों ने ली देश की एकता और अखंडता की शपथ
Sardar Patel Jayanti Rampur: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रामपुर के नवीन पुलिस कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए असाधारण योगदान को याद किया। उन्होंने विशेष रूप से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ ही विभिन्न रियासतों के प्रशासनिक एकीकरण में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण किया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने तथा इसके प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाने का संकल्प लिया।
