District Jail Inspection: मुरादाबाद जिला कारागार का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
Moradabad District Jail Inspection: जिलाधिकारी अनुनय झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शुक्रवार को मुरादाबाद स्थित जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और शासन की ओर से निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक से कारागार में लागू सुरक्षा मानकों और उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने पूरे जेल परिसर का भ्रमण कर बैरकों और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।
Sardar Patel Jayanti: सरदार पटेल जयंती पर रामपुर पुलिसकर्मियों ने ली देश की एकता और अखंडता की शपथ
अधिकारियों ने कारागार की अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण का उद्देश्य जेल में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजामों की स्थिति का जायजा लेना रहा।
