Mirzapur District Jail Inspection: जिला कारागार का सघन निरीक्षण, बैरकों से लेकर रसोई और अस्पताल तक की परखी व्यवस्था

Mirzapur District Jail Inspection: माननीय जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आज जिला कारागार मीरजापुर का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुरुष बैरक एवं महिला बैरक का बारीकी से जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जेल पुलिस कर्मियों द्वारा बंदियों के पास रखे झोला-बैग आदि की तलाशी ली गई, जिसमें किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

अधिकारियों ने बैरकों के अलावा महिला बैरक, जेल अस्पताल एवं रसोईघर का भी निरीक्षण किया। रसोईघर में बन रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा और निर्देश दिया कि बंदियों को समय से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।

जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि सभी बंदियों का नियमित रूप से चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए और आवश्यकता अनुसार दवाइयां समय से उपलब्ध कराई जाएं।

इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर कहा कि यदि किसी को विधिक सहायता अथवा सरकारी अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वे जेल अधीक्षक के माध्यम से अवगत कराएं, ताकि पात्रता के अनुसार उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के क्रम में जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का भी अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड विजय शंकर गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनन्द कुमार द्वितीय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा, जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.