NIFA Award: ऐलनाबाद के समाजसेवियों और रक्तदान शिविर आयोजकों को निफा ने किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मिला सम्मान
NIFA Award Ellenabad (डॉ एम पी भार्गव): सामाजिक सेवा, मानवता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ऐलनाबाद के समाजसेवियों और संस्थाओं को नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) की ओर से सम्मानित किया गया। शनिवार को करनाल के डॉ. मंगल सेन ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में हरियाणा के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 250 युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किए गए।
इस समारोह में ऐलनाबाद के निफा संयोजक बनवारी लाल सहारण, प्रताप सिंह सोलंकी को मरणोपरांत, शहीद भगत सिंह क्लब मिठनपुरा, चौधरी मनीराम केहरवाला फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर यशपाल केहरवाला, जिला अध्यक्ष जयकरण कटारिया, मानव संरक्षण कल्याण संगठन और आरआर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन ऐलनाबाद को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड तथा नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Chhath Puja: ऐलनाबाद में छठ महापर्व की धूम, व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
NIFA Award: ऐलनाबाद की कई संस्थाओं और समाजसेवियों को मिला सम्मान
निफा के प्रदेश स्तरीय समारोह में ऐलनाबाद के उन लोगों और संस्थाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने रक्तदान शिविरों के आयोजन, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। सम्मानित होने वालों में बनवारी लाल सहारण, प्रताप सिंह सोलंकी (मरणोपरांत), शहीद भगत सिंह क्लब मिठनपुरा, यशपाल केहरवाला, जयकरण कटारिया, मानव संरक्षण कल्याण संगठन और आरआर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन शामिल रहे।
NIFA Award: 25 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय है निफा
गौरतलब है कि नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) पिछले 25 वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। जिला सिरसा और ऐलनाबाद क्षेत्र में भी संस्था ने अनेक सामाजिक अभियान चलाए हैं। ऐलनाबाद में संस्था की ओर से ‘लोहड़ी बेटी के नाम’ जैसे ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है।
संस्था ने रक्तदान शिविरों के माध्यम से हजारों जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाने, पौधारोपण अभियान चलाने, गरीब परिवारों की सहायता करने और स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित करने जैसे कार्य किए हैं। इसके साथ ही युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है।
NIFA Award: कोरोना काल में भी जरूरतमंदों तक पहुंचाई मदद
कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी निफा के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, राशन और अन्य आवश्यक सहायता पहुंचाई थी। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और आपदा के समय सहायता जैसे क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है।
निफा का उद्देश्य समाज के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को पहचान दिलाना, उनका मनोबल बढ़ाना और अन्य युवाओं को भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करना है।
NIFA Award: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा रहे मुख्य अतिथि
समारोह में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी योगेंद्र राणा ने शिरकत की।
इस अवसर पर निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू, प्रदेश अध्यक्ष श्रवण शर्मा, हितेश गुप्ता, एडवोकेट नरेश भराना, डॉ. अश्वनी शेठी, जनरल सेक्रेटरी ब्रह्मस्वरूप शर्मा और स्टेट सेक्रेटरी दलवीर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
अतिथियों ने समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और संस्थाओं को सम्मानित करते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में युवाओं और सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा मिलती है।
