Chhath Puja: ऐलनाबाद में छठ महापर्व की धूम, व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Chhath Puja In Ellenabad (डॉ एम पी भार्गव): लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ ऐलनाबाद में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को व्रती महिलाओं ने नहर के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरोगी जीवन की कामना की गई।

Chhath Puja: नहर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

छठ महापर्व के अवसर पर ऐलनाबाद शहर के विभिन्न नहर घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। एफसीआई गोदाम पुल के किनारे स्थित नहर घाट पर सुबह से ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कई श्रद्धालु दंडवत प्रणाम करते हुए घाट तक पहुंचे और छठी मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Dr Santosh Kumar Upadhyay: चुनाव से पहले रामपुर में योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय बने ADM वित्त एवं राजस्व

Chhath Puja: पूजा की डलिया में सजाए फल और पारंपरिक पकवान

व्रती महिलाएं पूजा की डलिया में केला, गन्ना, सेब, नारियल, काशीफल और पारंपरिक मीठे पकवान लेकर घाट पर पहुंचीं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर छठी मैया की पूजा की और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।

Chhath Puja: छठी मैया के गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल

नहर घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्ति भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा का विधि-विधान शाम करीब 6 बजे तक चलता रहा। घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे।

Chhath Puja: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा छठ पर्व का समापन

छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन सोमवार सुबह व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन किया। व्रती महिलाएं पारण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन करेंगी। इस महापर्व के माध्यम से श्रद्धालु सूर्यदेव और छठी मैया से परिवार की सुख-शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.