Azam Khan ED News: आजम खान से पूछताछ में कई शहरों के लोगों के नाम सामने आने का दावा, जल्द बुला सकती है

Azam Khan ED Case: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, आजम खान से पूछताछ के दौरान ED को रामपुर, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा और लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के बाहर के कुछ लोगों के नामों की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि ED इन लोगों से जल्द पूछताछ कर सकती है।

Azam Khan: ED की पूछताछ में कई शहरों के लोगों के नाम आए सामने

सूत्रों के मुताबिक, आजम खान से मनीलॉन्ड्रिंग मामले में हुई पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को अलग-अलग शहरों के कुल 20 लोगों के बारे में जानकारी मिली है। इनमें गाजियाबाद, सहारनपुर, रामपुर, नोएडा और लखनऊ के लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से बाहर के एक व्यक्ति का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है।

Sonbhadra: सिसकते बचपन को मिला सुरक्षित सहारा, रात में भटक रहे दो मासूमों को चाइल्ड हेल्पलाइन ने बचाया

Azam Khan: गाजियाबाद के 4 और रामपुर के 7 लोगों की जानकारी

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, ED को जिन लोगों के नाम मिले हैं, उनका शहरवार विवरण इस प्रकार बताया जा रहा है:
– गाजियाबाद – 4 लोग
– सहारनपुर – 4 लोग
– रामपुर – 7 लोग
– नोएडा – 2 लोग
– लखनऊ – 2 लोग
– उत्तर प्रदेश से बाहर – 1 व्यक्ति

इस तरह कुल 20 लोगों के नाम सामने आने की जानकारी दी जा रही है। हालांकि, इन लोगों की पहचान और कथित भूमिका को लेकर ED की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

Azam Khan: आज शाम 4:30 बजे पूरी होगी आजम खान की ED रिमांड

आजम खान की चार दिन की ED कस्टडी रिमांड 16 नवंबर को शाम 4:30 बजे पूरी हो रही है। उन्हें 12 नवंबर को गाजियाबाद की विशेष PMLA अदालत ने पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर भेजा था। अब रिमांड अवधि पूरी होने पर उन्हें अदालत में पेश किया जाना है।

Azam Khan: इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर भी सुनवाई

दूसरी तरफ आजम खान की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी आज सुनवाई निर्धारित है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर सीधे सुनवाई करने से इनकार करते हुए इसे इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजा था। साथ ही हाईकोर्ट से सुनवाई के दिन अंतरिम आदेश पारित करने का निर्देश दिया था। ऐसे में आजम खान के लिए ED की पूछताछ और हाईकोर्ट की सुनवाई दोनों अहम हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.