Dr. Raj Kumar Verka: डॉ. राजकुमार वेरका का रवनीत बिट्टू पर तीखा पलटवार: “दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकें”
भाजपा पर बरसे डॉ. वेरका, बोले- "सिखों की दुश्मन पार्टी का साथ देने वाले हमें सीख न दें"
Dr. Raj Kumar Verka’s attack On Bittu: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजकुमार वेरका ने भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू पर जोरदार हमला बोला है। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की विशाल रैली को लेकर रवनीत बिट्टू द्वारा उठाए गए सवालों पर डॉ. वेरका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिट्टू को कांग्रेस पार्टी या उसकी रैलियों पर सवाल खड़ा करने से पहले अपने सिद्धांतों और राजनीतिक पृष्ठभूमि की जांच कर लेनी चाहिए।
डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा, “रवनीत बिट्टू जी, आप दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। आप किस पृष्ठभूमि से आते हैं और आपके सिद्धांत क्या हैं, ज़रा खुद चेक कर लीजिए। आपके सोशल मीडिया पेज और फेसबुक पोस्ट पर नीचे आ रहे हजारों कमेंट्स को पढ़कर आपको सबक लेना चाहिए कि जनता आपके बारे में क्या सोचती है।”
कांग्रेस पार्टी के सिख सिद्धांतों और परंपराओं के प्रति जुड़ाव को रेखांकित करते हुए डॉ. वेरका ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सिख गुरुओं के बताए रास्ते, परंपराओं और सिद्धांतों का सम्मान करती आई है। कांग्रेस ने हमेशा सिख समाज को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व देने का काम किया है। उन्होंने याद दिलाया कि यह कांग्रेस ही थी जिसने देश को सिख राष्ट्रपति, सिख प्रधानमंत्री और कई सिख सेनाध्यक्ष (जर्नल) दिए। कांग्रेस का इतिहास सिख समुदाय को मान-सम्मान देने का रहा है।
भाजपा और रवनीत बिट्टू पर कड़ा प्रहार करते हुए डॉ. वेरका ने कहा कि बिट्टू आज जिन लोगों के साथ खड़े हैं और जिनकी प्रशंसा कर रहे हैं, वह पार्टी सिख समुदाय की हितों के खिलाफ काम करती रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सिखों की विरोधी राजनीति करने वाली पार्टी के साथ हाथ मिलाने वालों को कांग्रेस को धर्म या सिद्धांतों पर नसीहत देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
डॉ. वेरका ने अंत में कहा कि कांग्रेस 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली के माध्यम से जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी और बिट्टू जैसे नेताओं को दूसरों पर टिप्पणी करने के बजाय आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां
