Thana Samadhan Diwas: एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पड़री थाने में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
Mirzapur Thana Samadhan Diwas: आमजन की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए शनिवार, 28 नवंबर 2026 को मीरजापुर जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने थानों पर पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने क्षेत्राधिकारी सदर के साथ थाना पड़री पहुंचकर आमजन की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली कटरा, मजिस्ट्रेट ने थाना जिगना तथा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी चुनार और नायब तहसीलदार ने थाना चुनार में शिकायतें सुनीं। वहीं नायब तहसीलदार ने थाना राजगढ़ में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं का संज्ञान लिया।
पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने संभाला मोर्चा
थाना समाधान दिवस में पुलिस विभाग के अधिकारियों और राजस्व कर्मियों ने संयुक्त रूप से शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को संबंधित स्थलों पर रवाना किया गया।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
किस थाने में कितनी शिकायतें मिलीं?
मीरजापुर के विभिन्न थानों में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 133 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
थानावार शिकायतों का विवरण इस प्रकार है:
थाना प्राप्त प्रार्थना पत्र निस्तारित
- कोतवाली कटरा – 07 – 03
- विंध्याचल – 07 – 00
- कोतवाली देहात- 16 – 01
- चील्ह – 10 – 00
- कछवां – 06 – 01
- पड़री – 05 – 00
- लालगंज- 02 – 00
- हलिया – 09 – 00
- जिगना – 18 – 00
- संतनगर – 06 – 01
- ड्रमंडगंज- 11 – 01
- चुनार – 08 – 00
- अदलहाट – 03 – 01
- जमालपुर- 04 – 00
- मड़िहान – 08 – 02
- अहरौरा – 02 – 00
- राजगढ़ – 09 – 01
- कुल – 133 – 11
थाना समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन का उद्देश्य आमजन की शिकायतों को स्थानीय स्तर पर सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण करना है। शेष शिकायतों पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें कार्रवाई करेंगी।

[…] […]