Asaduddin Owaisi Public Meeting: रामपुर में 18 अक्टूबर को AIMIM की जनसभा, असदुद्दीन ओवैसी करेंगे संबोधित

टांडा के मंसब अली स्टेडियम में शाम 5 बजे होगा कार्यक्रम, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां  

Asaduddin Owaisi In Rampur: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से 18 अक्टूबर 2026, रविवार को रामपुर जिले के टांडा स्थित मंसब अली स्टेडियम में विशाल जनसभा आयोजित करने की जानकारी दी गई है। पार्टी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जनसभा को AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी शाम 5 बजे संबोधित करेंगे।

जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए AIMIM के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान पार्टी की जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ मंसब अली स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आयोजन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- Rampur Census Training: द्वितीय चरण के फील्ड ट्रेनर्स के दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू

asaduddin-owaisi-aimim-rally-rampur-october
AIMIM कार्यकर्ता

Asaduddin Owaisi: पार्टी कार्यकर्ताओं में तैयारियां 

पार्टी की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी में बताया गया कि यह बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का रामपुर जिले में पहला कार्यक्रम होगा। जनसभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में तैयारियां चल रही हैं।

AIMIM रामपुर के जिलाध्यक्ष फरीदुज्जफर रहमानी की ओर से कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई। पार्टी के मुताबिक, जनसभा रविवार शाम 5 बजे टांडा के मंसब अली स्टेडियम में आयोजित होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.