सीमावर्ती इलाकों में नाकाबंदी कर अपराधियों के नेक्सस को तोड़ना पुलिस की पहली प्राथमिकता : एसपी दीपक सहारण

ऐलनाबाद, 06 जून( एम पी भार्गव): पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार तथा जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व में सिरसा पुलिस द्वारा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीती रात्रि डिंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंटरस्टेट नरेल खेड़ा नाके पर विशेष “नाइट डोमिनेशन अभियान” चलाया गया। यह अभियान रात्रि 11 बजे से प्रातः 4 बजे तक जारी रहा।

अभियान के दौरान जिला के बॉर्डर क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई तथा जिला में प्रवेश करने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी गई। पुलिस टीमों ने नाके लगाकर वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान कुल 71 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि नाइट डोमिनेशन अभियान का मुख्य उद्देश्य रात्रि के समय अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

Breaking the criminals' nexus by setting up blockades in border areas is the police's top priority: SP Deepak Saharan.

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियमित नाकाबंदी, गश्त और विशेष निगरानी अभियान चलाए जाते हैं ताकि आपराधिक तत्वों में कानून का भय बना रहे और किसी भी प्रकार की आपराधिक वारदात को रोका जा सके।एसपी ने कहा कि सिरसा पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। महिलाओं से विशेष रूप से हेल्पलाइन नंबर 112 पर स्वयं को पंजीकृत कराने का आग्रह किया गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.