रामपुर में चाइनीज मांझा अभियान के तहत युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रामपुर: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंज पुलिस को सफलता मिली है। चाइनीज मांझा के विरुद्ध विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना गंज के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान थाना गंज में दर्ज मुकदमा संख्या 71/2026, धारा 223/125 बीएनएस के तहत अभियुक्त तालिब पुत्र मुन्नन, निवासी पंखेवाला, थाना गंज, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को ग्राम बगी से बिलासपुर गेट आने वाले हाईवे के किनारे खेत से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे समय से न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.