कल जारी होगा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

लखनऊ: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड की ओर से दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम कल घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ ही स्कूलों में भी परिणाम की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परिणाम को समय पर जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

छात्रों और अभिभावकों में परिणाम को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। सभी को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट देखें और किसी अफवाह पर ध्यान न दें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.