अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोर गिरफ्तार, 2 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखाओं की टीम ने दो वाहन चोरो को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने मोहम्मद शाद वासी पल मोहल्ला, फरीदाबाद को कलंदर कॉलोनी, फरीदाबाद से व अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने विवेक वासी जीवन नगर, फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित बडखल झील के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.