दिल्ली-एनसीआर से नैनीताल का सफर होगा आसान, बन रहा 100 किमी लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

  • रिपोर्ट: सुरजीत सिंह

दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों से नैनीताल घूमने जाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। बरेली-हल्द्वानी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिसके पूरा होने के बाद उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र तक पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार इस नए एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली-एनसीआर से नैनीताल पहुंचने में लगने वाला समय करीब 3 घंटे तक कम हो सकता है। इससे यात्रियों को लंबे ट्रैफिक जाम और खराब सड़कों की परेशानी से राहत मिलेगी।

करीब 100 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को पूरी तरह नए रूट पर तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पुराने हाईवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और भीड़भाड़ को कम करना है।

यह आधुनिक चार लेन एक्सप्रेसवे होगा, जहां वाहनों की आवाजाही तेज, सुरक्षित और सुगम तरीके से हो सकेगी। एक्सप्रेसवे बनने के बाद पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों का सफर काफी आरामदायक हो जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.