सोनभद्र : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

• सीने में आई गंभीर चोट, सीएचसी दुद्धी में चल रहा इलाज

  • रिपोर्ट : मनीष कुमार

दुद्धी(सोनभद्र)। बघाडू-रन्नू मार्ग पर बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार अरविंद (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, बरवा टोला आरंगपानी, थाना म्योरपुर निवासी अरविंद पुत्र गुलाब अपने चाचा के साथ एक रिश्तेदार के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने बघाडू गांव गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बघाडू स्थित कल्पना स्कूल से आगे एक मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके चाचा को हल्की चोटें आईं।युवक घटना की सूचना मिलने पर 102 एम्बुलेंस की ईएमटी कुसुम यादव और चालक विजय राजभर मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस टीम ने घायल अरविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि हादसे में युवक के सीने में गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उनका उपचार किया जा रहा है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.