सोनभद्र : स्कूटी से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

• सिर में आई गंभीर चोट, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

  • रिपोर्ट: मनीष कुमार

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बस स्टैंड पर बुधवार दोपहर इलेक्ट्रिक स्कूटी चला रही एक महिला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। जानकारी के अनुसार, डुमरडीहा गांव निवासी सरिता देवी (32) पत्नी नीरज मौर्या दोपहर करीब तीन बजे बाजार से जरूरी काम निपटाकर इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर लौट रही थीं। म्योरपुर रोड मोड़ तिराहे के पास मुसन मोची की दुकान के सामने अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे उनके गांव के पड़ोसी व परिचित हीरामन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हीरामन की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और एम्बुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला स्कूटी चलाते समय अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई थीं। हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.