अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों हेतु पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ

ऐलनाबाद, 28 मई ( एम पी भार्गव ): अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर डी ए वी सेनेटरी पब्लिक स्कूल वार्ड नंबर 10 ऐलनाबाद में पतंजलि योग परिवार के सहयोग से पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. सुरेन्द्र गुप्ता जी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पतंजलि सोशल मीडिया हरियाणा सह-राज्य प्रभारी एवं मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा ने ओउम् उच्चारण, गायत्री मंत्र, प्रार्थना एवं प्राणायाम से योग सत्र की शुरुआत करवाई। उन्होंने उपस्थित साधकों को योग एवं प्राणायाम के महत्व और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन ऊर्जावान बनता है। योग तनाव, मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा अनेक रोगों से बचाव में सहायक है।

Launch of Five-Day Free Yoga Camp in Preparation for the International Yoga Festival

संगठन मंत्री डॉ. राज गोपाल बेनीवाल व महामंत्री मास्टर राजेन्द्र प्रसाद ने योगिक जॉगिंग एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से मजबूत बन सकता है।
कार्यक्रम में महिला संरक्षक नीरज कटारिया जी, महिला तहसील प्रभारी गीता बेनीवाल, ग्रामीण प्रभारी माता छिद्र कौर एवं शिक्षिका सरोज सपरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Launch of Five-Day Free Yoga Camp in Preparation for the International Yoga Festival

इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट के सदस्य वेद प्रिय गुप्ता, वेद मित्र गुप्ता तथा स्टाफ सदस्य मिल्ख राज सिंह, श्याम लाल जिंदल, साहब राम, महेश मित्तल, नरेश तनेजा, जसविंदर सिंह नामधारी, विजय कुमार, गगन, मोहित, कपिल, राजरानी, भावना, आरती, किरण शर्मा, मीनाक्षी कानसरिया, ममता मित्तल, सोनिया, भव्या, मोनिका गर्ग, नीलम चावला, मंजू गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सिंहासन हासेआसन कर सभी को प्रतिदिन योग अपनाने एवं अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.