ऐलनाबाद, 28 मई ( एम पी भार्गव ): सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने बिजली घर वाली गली ऐलनाबाद क्षेत्र से एक युवक के कब्जा हजारों रूपए की 6 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक की पहचान मनप्रीत उर्फ मन्नु पुत्र गुरुमुख सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 ऐलनाबाद,जिला सिरसा के रूप में हुई है ।
उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान शहर से होते हुए बिजली वाली गली ऐलनाबाद की तरफ जा रही थी। इस दौरान पुलिस पार्टी जब नजदीक बिजली वाली गली में पहुंची तो सामने एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया।
उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुङकर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके के कब्जा से 6 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शरु की गई । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
