- रिपोर्ट: सुरजीत सिंह
कर्नाटक की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा। बताया जा रहा है कि राज्यपाल फिलहाल शहर से बाहर हैं और आज रात लौटेंगे।
इस्तीफा सौंपने के बाद सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा, “हाईकमान के इस्तीफा देने के लिए कहने के बाद मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि राज्यपाल के लौटने के बाद वे इसे स्वीकार कर लेंगे।”
सिद्धारमैया ने आगे कहा कि राज्य में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नई सरकार के गठन का रास्ता साफ है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे यह अवसर दिया।”
इधर, डीके शिवकुमार का नाम नए मुख्यमंत्री के तौर पर चर्चा में है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
