पार्क में घूमने गए युवक का बाइक चोरी

ऐलनाबाद ( एमपीभार्गव ) शहर के चौधरी देवीलाल पार्क में घूमने आए एक शख्स का बाइक चोरी हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार पुत्र श्याम मुरारी निवासी वार्ड नंबर 13 ऐलनाबाद ने बताया कि वह गत दिवस बाइक पर सवार होकर चौधरी देवीलाल पार्क में घूमने के लिए गया था। उसने अपना बाइक पार्क के गेट समक्ष खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद पार्क से बाहर आया तो उसका बाइक गायब मिला। संदीप का कहना है कि उसने बाइक की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी धर्मपाल का कहना है कि जल्द ही अज्ञात शख्स का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.