इनेलो ने पार्टी मुख्यालय चंडीगढ़ समेत सभी 90 विधानसभा हलकों में बड़ी धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

ऐलनाबाद ( एमपी भार्गव) सोमवार को इनेलो ने पार्टी मुख्यालय चंडीगढ़ समेत सभी 90 विधानसभा हलकों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने बाबा साहेब की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संगठन का विस्तार करते हुए इनेलो पार्टी ने राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी), राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां की। राजनीतिक मामलों की समिति(पीएसी) में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, नीति और कार्यक्रम समिति के चेयरमैन एमएस मलिक, राज्य संगठन सचिव अदित्य देवीलाल, महिला सेल की राज्य प्रभारी सुनैना चौटाला, युवा विंग के राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला, इनेलो छात्र विंग के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान, राज्य प्रधान महासचिव प्रताप सिंह, महिला विंग की राज्य संयोजक तनुजा कश्यप, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्विनी दत्ता और अमन केसरी को सदस्य नियुक्त किया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए धर्मबीर पाढा और बलराज नगूरा को राष्ट्रीय सचिव, भूपेंद्र दरियापुर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। पवन बेनीवाल, विनोद अहलावत और भूपेंद्र सिंह जैलदार को राज्य कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया। रामेश्वर दास को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक और सूरज धानक को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का राज्य प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया। हरियाणा में पार्टी के डिजिटल सशक्तिकरण और संगठन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जोडऩे के लिए एडवोकेट रविकांत शर्मा को राज्य सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.