Security Arrangements: त्योहार की रौनक के बीच सुरक्षा का पहरा; बाजारों में मुस्तैद दिखी जिला पुलिस, सुरक्षित दीपावली का भरोसा
आमजन को सुरक्षित माहौल देना ही हमारी पहली प्राथमिकता रहती है: एसपी दीपक सहारन
Police Security Arrangements During Diwali (एम पी भार्गव): ऐलनाबाद में दीपावली की रौनक, बाजारों में उमड़ती भीड़ और त्योहार की खुशियों के बीच जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी मुस्तैदी दिखाई। शहर से लेकर कस्बों तक प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, वहीं असामाजिक तत्वों को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया।
Security Arrangements: एसपी दीपक सहारन के निर्देशन में जिलेभर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में दीपावली के मद्देनजर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए। प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त, मुख्य मार्गों पर निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। दिन और रात लगातार चेकिंग व गश्त के जरिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई, ताकि त्योहार के दौरान खरीदारी करने निकले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
Security Arrangements: भीड़ के बीच पुलिस ने संभाली व्यवस्था, जरूरतमंदों की भी की मदद
सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। पुलिसकर्मी कहीं लोगों को रास्ता बताते नजर आए तो कहीं भीड़ के बीच यातायात और व्यवस्था संभालते दिखे। जवानों ने जरूरतमंदों की मदद करने के साथ आमजन के प्रति सहयोगपूर्ण व्यवहार अपनाया और सेवा व सुरक्षा का संदेश दिया।

Security Arrangements: अपराध रोकने के साथ जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना प्राथमिकता
एसपी दीपक सहारन ने कहा कि पुलिस का प्रयास केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करना भी है। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं, ग्रीन दीपावली को प्राथमिकता दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
