Ek Diya Shaheedon Ke Naam: पटना में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम, वीर जवानों को दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

Patna Ek Diya Shaheedon Ke Naam: दीपावली की पूर्व संध्या पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की कला-संस्कृति प्रकोष्ठ एवं पटना जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पटना के कारगिल चौक पर ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित किए गए और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Ek Diya Shaheedon Ke Naam: शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने अपने संदेश में कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उनका साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रत्येक नागरिक के मन में होना चाहिए।

Chitragupta Social Institute: पटना में 10 नवंबर को होगा चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान का सम्मान समारोह, 53 विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित

Ek Diya Shaheedon Ke Naam: आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं शहीद

जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। शहीदों की स्मृति में एक दीया जलाना उनके प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक है।

gkc-ek-diya-shaheedon-ke-naam-patna-diwali

Ek Diya Shaheedon Ke Naam: कला-संस्कृति के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश

जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

वहीं, जीकेसी के ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष एवं कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रमुख प्रेम कुमार ने कहा कि ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम के माध्यम से वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई है। कला और संस्कृति के माध्यम से राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जीकेसी का उद्देश्य है।

Ek Diya Shaheedon Ke Naam: कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार संभव, राष्ट्रीय सचिव सह पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरुप, प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार, अश्वनी वर्मा, स्मिता वर्मा, यतीश सिन्हा, पल्लवी विक्की, अजय अम्बस्ठ और करन निलेश समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.