केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माला पहनाकर पुष्प किए अर्पित

टपूकड़ा: 14 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह प्रोग्राम के तहत हमारे संविधान के निर्माता, भारत रत्न से सम्मानित श्रदेय माननीय डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर मंडल टपूकड़ा, ग्राम पंचायत महेशरा मे अलवर सांसद माननीय श्री भूपेंद्र यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब को नमन किया। माननीय अलवर उत्तर जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी के मुख्य वक्ता एवं भाजपा नेता पंकज मीणा जयपुर (प्रोग्राम के सेवा सप्ताह जिला संयोजक) एवं अलवर ग्रामीण प्रत्याशी आदरणीय रामकिशन मेघवाल और इस कार्यक्रम के संयोजक संदीप मेघवाल के सानिध्य में हुआ।
आदरणीय जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा की बाबा साहेब ने स्वतंत्र भारत को हमारे संविधान के माध्यम से लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण बनाने के साथ प्रत्येक भारतीय के लिए अधिकार व अवसर सुनिश्चित कर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। इसके पश्चात रामकिशन मेघवाल एवं पंकज मीणा ने बाबा साहब के जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया की किस तरह से कांग्रेस ने बाबा साहब के जीवन का मजाक उड़ाया ।
इस अवसर पर अलवर उत्तर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूरा बिधूड़ी मंडल अध्यक्ष विजय यादव युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रिंस प्रजापत चोपड़ा एवं समस्त ग्रामवासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.