RLD Membership Drive Rampur: रामपुर में रालोद का बढ़ता कुनबा, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से दर्जनों लोग पार्टी में शामिल

RLD Membership Drive Rampur: राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय पर मंगलवार को जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा से प्रेरित होकर एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को अपना नेता मानते हुए लोगों ने पार्टी में आस्था जताई।

जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि लगातार लोगों के जुड़ने से रामपुर में रालोद का संगठन और मजबूत हो रहा है तथा पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक सक्रिय है।

रालोद सदस्यता अभियान रामपुर

उन्होंने कहा कि रालोद एनडीए गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए पुनः सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रालोद रामपुर सहित पूरे प्रदेश में और मजबूती के साथ उभरेगा।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में हाजी ताहिर (ग्राम छतरिया) इकबाल खान (थाना टीन शहर) अर्जुन मौर्या (ग्राम मियुदी) अब्बास अली (ग्राम ढक्का नगलिया) मो शाजेब (ग्राम हारेटा) सोमपाल मौर्या, रामकिशोर, उमेश, महिंदर, इंद्रदेव, हेमानंद, सुशील, अनिल, इस्तेखार अली (ग्राम सेजनी नानकार) मो आसिफ (ग्राम सेजनी नानकार) बब्बू अली (ग्राम छतरिया) सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नवाब खान, जिला महासचिव प्रभात भारद्वाज सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.