रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से नोटिस जारी

इलाहाबाद: रामपुर के वर्तमान सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से नोटिस जारी किया गया है। उन्हें इस नोटिस का जवाब देने के लिए 21 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। यह नोटिस पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी द्वारा दायर की गई याचिका के संबंध में जारी किया गया है।

पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने अपने अधिवक्ता शरद शर्मा के माध्यम से हाई कोर्ट में यह याचिका दाखिल की थी, जिसमें वर्तमान सांसद द्वारा नामांकन प्रक्रिया में की गई अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। शरद शर्मा, जो कि हाई कोर्ट के तेज-तर्रार अधिवक्ता माने जाते हैं, सपा के पूर्व मंत्री आजम खान के विरुद्ध भी हाई कोर्ट में मुकदमे लड़ रहे हैं।

आज हुई सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को नोटिस जारी कर 21 अक्टूबर को जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई उसी दिन होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.