सिरसा सब्जी मंडी में 17,100 नशीली गोलियों सहित युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नशीले पदार्थों के खिलाफ जिला पुलिस की सख्त मुहिम

  • रिपोर्ट: एम पी भार्गव

ऐलनाबाद: जिला सिरसा पुलिस द्वारा नशीली दवाओं की तस्करी और अवैध व्यापार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता के दिशा-निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

सीआईए ऐलनाबाद और ड्रग कंट्रोलर विभाग की संयुक्त कार्रवाई
सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम ने ड्रग कंट्रोलर विभाग की टीम के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिरसा शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र से एक युवक को 17,100 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है।

गश्त के दौरान युवक पर पड़ा शक, तलाशी में मिली भारी मात्रा में नशीली दवाइयां
सीआईए ऐलनाबाद टीम के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र मोहनलाल, निवासी सरस्वती कॉलोनी, सिरसा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जब गश्त करते हुए रानिया चुंगी से सब्जी मंडी की ओर बढ़ रही थी, तभी एक युवक गत्ते का डिब्बा लिए संदिग्ध अवस्था में नजर आया। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से टपेंटाडोल, प्रेगबेलिन और टैकडॉल जैसी नशीली दवाएं बरामद हुईं, जिनकी कुल संख्या 17,100 थी।

ड्रग कंट्रोलर विभाग को सौंपी गई जब्त दवाएं
प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि जब्त की गई नशीली गोलियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ड्रग कंट्रोलर विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंप दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल नशा बेचने और इसका सेवन करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.