नाबालिक चोरो के साथ मास्टर माईड वाहन चोर आशीष उर्फ अंश गिरफ्तार

मोदीनगर पुलिस को बड़ी सफलता चोरी के 6 वाहन बरामद

मोदीनगर : थाना मोदीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 6 वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 6 बाईक भी बरामद की गई है। इन सभी आरोपियों में, मास्टर माइंड आशीष उर्फ अंश बताया जा रहा है। 5 नाबालिक चोर गिरफ्तार किए हैं। जानकारी के अनुसार आशीष नाबालिक बच्चो को लालच देकर, इन पांचों बाल अपचारियो से बाईक चोरी कराया करता था। और चोरी की बाईको को मोडिफाइड करके व चेसिस नम्बर मिटाकर बाईको को बेचने का काम आशिष किया करता था। और यह काम तकरीबन दो साल से कर रहा था। कहने के लिए आशिष एक मैडिकल स्टोर पर काम करता था। लेकिन अंदर खाने बच्चो से बाईक चोरी कराकर बेचा करता था। बाईक भी पुरानी चोरी कराया करता था। ताकि पुरानी बाईको की कोई पुलिस में शिकायत दर्ज ना करा सके। नाबालिको को इस तरह घिनौने अपराध में धकेलने वाले मास्टर माइंड आशिष के खिलाफ। बाल अपचारियो के परिजनों में और कालोनी के लोगों में गुस्से का माहौल है। चोरी के रूपयो से गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने का व अपने सौंक मौज पूरा करने का काम किया करते थे। पुलिस ने आशिष को जेल भेज दिया है। और सभी बाल अपचारियो को बाल सुधार गृह भेजा गया। आशिष का एक साथी अभी फरार है। उसकी भी तलाश की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.