मीरापुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में खाने को लेकर मची मारामारी

सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण व महिला सम्मान की खुली पोल

मीरापुर। कुतुबपुर झाल पर आयोजित भाजपा के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं को दोपहर 3 बजे तक खाना नही मिलने पर हंगामा हो गया,खाने को लेकर मारामारी मच गयी,खाना लेने के लिए महिलाएं हाथों में प्लेट लेकर एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करती नजर आयी। सम्मेलन में दूरदराज से आयी महिलाओं को जमीन पर नीचे बैठकर खाना खाना पड़ा।

सोमवार को मीरापुर के कुतुबपुर गंगनहर पुल के समीप बने किसान सेवा केन्द्र में भाजपा के महिला मोर्चा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन था जिसमें महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह मुख्य अतिथि थी सम्मेलन में शामिल होने के लिए सुबह 10 बजे से ही काफी संख्या में महिलाएं यहाँ पहुँच चुकी थी।किन्तु दोपहर तीन बजे तक भी मुख्य अतिथि सुषमा सिंह यहाँ नही पहुँची थी

जिसके चलते यहाँ आयी महिलाओं के साथ आये उनके छोटे बच्चों ने भूख के मारे बिलखना शुरू कर दिया।जिस पर महिलाओं ने आयोजकों से खाने के लिए कहना शुरू किया तो कुछ देर बाद महिलाओं के लिए खाना शुरू कराया गया।खाना शुरू होते ही खाना खाने को लेकर हंगामा हो गया तथा महिलाएं पहले खाना खाने को लेकर एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करने लगी।इस दौरान अव्यवस्था स्पष्ट रूप से नजर आयी।इतना ही नही महिलाओं को बैठकर खाना खाने के लिए कुर्सियां भी उपलब्ध नही थी।

दूर दराज से आयी महिलाओं को जमीन पर नीचे बैठकर खाना खाना पड़ा। महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं की दुर्गति स्पष्ट दिखाई दी।धक्का-मुक्की के चलते कई महिलाओं को खाना खाने को भी नही मिल सका।आयोजकों की व्यवस्था व अतिथियों के देर से आगमन ने महिला सम्मान की पोल खोलकर रख दी।खाने को लेकर बिलख रही महिलाओं को भाजपा नेता नजर सिंह गुर्जर ने कई बार समझाने का प्रयास किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.