मीरापुर पुलिस ने चोरी की बाईक के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार

मीरापुर। मीरापुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो युवकों को दिल्ली से चोरी की गई बाईक के साथ गिरफ़्तार कर किया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों का चालान कर दिया।
मीरापुर इंस्पेक्टर रवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि एसएसआई धर्मवीर कर्दम व एसआई ललित कुमार रविवार की देरशाम पुलिस टीम के साथ मीरापुर-खतौली मार्ग पर डिगडेहरा पुलिया के समीप वाहन चैकिंग कर रहे थे इसी दौरान एक बाईक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई पड़े,जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों युवक बाईक वापिस मोड़कर भागने लगे।

जिस पर पुलिस टीम ने दोनों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया।जब बाईक की जाँच की तो उक्त बाईक दिल्ली से चोरी हुई निकली।पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम शाहरुख पुत्र अली हसन निवासी ग्राम जसड थाना सरूरपुर जनपद मेरठ तथा उस्मान पुत्र सफीक निवासी मौहल्ला कासमपुरा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर बताया।पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों युवक बाईक की नम्बर पलेट बदलकर चला रहे थे।पुलिस को एक युवक शाहरुख़ के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है।इंस्पेक्टर रवेन्द्र सिंह यादव ने बताया दोनों युवक शातिर किस्म के अपराधी है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.