भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान अधिकार दिया- सुषमा सिंह(उपाध्यक्ष महिला आयोग)

भाजपा महिला मोर्चा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित हुआ 

मीरापुर। कुतुबपुर गंगनहर पुल पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने महिलाओं को 33%आरक्षण प्रदान कर उनका अधिकार दिया साथ ही महिलाओं को उनका सम्मान व सुरक्षा प्रदान की है।

सोमवार को कुतुबपुर गंगनहर के समीप किसान सेवा केन्द्र पर आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में निर्धारित समय से काफी देर बाद पहुँची उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह का कार्यक्रम की आयोजक एमएलसी वन्दना वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।इसके बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह व आयोजक एमएलसी वन्दना वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी व पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने माँ भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित सम्मेलन का शुभारंभ किया।इस दौरान मुख्य अतिथि सुषमा सिंह ने मौजूद महिला शक्ति को संबोधित करते हुए उन्हें भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और उन्हें सरकार द्वारा दिये गए अधिकारों के बारे में बताया।उन्हें कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को 33%आरक्षण प्रदान कर उन्हें पुरुषों के बराबर अधिकार प्रदान किया है।महिला सशक्तिकरण के ऊपर बोलते हुए महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व के सरकारों में महिला उत्पीड़न व महिला सम्बन्धी अपराध होना आम बात थी किन्तु भाजपा की सरकार आने के बाद से महिलाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित है।तथा महिलाओं को बुरी नजर से देखने वाले अब सीधे ऊपर जाते है।उन्होंने मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर अपने आपको साबित करें कि वह किसी से कम नही है।एमएलसी वन्दना वर्मा ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती है।सरकार की महिलाओं की सुरक्षा के लिए 112,1090 जैसी हेल्पलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई है।सम्मेलन को क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक,पूर्व विधायक मितलेश पाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता सैनी ने भी संबोधित किया।इस दौरान मुख्यरूप से सचिन ठाकुर मण्डल अध्यक्ष मीरापुर, डॉ रवि शर्मा,इन्दर सिंह कश्यप,सोनू चौधरी,ब्रजपाल चौधरी,संतोष देवी,तरन्नुम जहाँ, रजनी,सुजाता,आदि मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.