हरियाणा में खत्म नहीं हुई बीजेपी नेताओं नाराजगी, पृथला सीट से अब इन दो दिग्गजों ने भी चुनाव लड़ने का किया एलान

फरीदाबाद की पृथला सीट से भाजपा का टिकट मांगने वाले दो अन्य दावेदारों ने चुनाव लड़ने की ताल ठोकी है। पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे सुखबीर मलेरना ने पंचायत कर कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है और उसी समर्थन के भरोसे 11 सितंबर को सेक्टर-12 हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में क्षेत्र के पंजीयन एवं निर्वाचन अधिकारी में अपना नामांकन भर कर चुनावी बिगुल बजा देंगे।

बल्लभगढ़। पृथला में भाजपा की टिकट मांगने वाले दावेदारों में विरोध के स्वर खत्म नहीं हो रहे। यहां से भाजपा ने पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा को टिकट दिया है। टिकट के प्रबल दावेदार रहे विधायक नयनपाल ने शनिवार को ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

अब रविवार को भाजपा नेता दीपक डागर ने भी पंचायत कर समर्थकों के बीच आंसू बहाए और कहा कि भाजपा अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती है तो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे और चुनाव हर हाल में लड़ेंगे। इसी तरह से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुखबीर मलेरना भी टिकट के दावेदार थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.