Haryana Election: AAP ने जारी की पहली लिस्ट, जानें किस सीट से किसे मिला टिकट

हरियाणा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें एनसीआर की 5 सीटें भी शामिल हैं। इस लिस्ट में बहादुरगढ़ से कुलदीप छिकारा महेंद्रगढ़ से मनीष यादव नारनौल से रविंद्र मटरू सोहना से महेंद्र खटाना और बल्लबगढ़ से रविंद्र फौजदार शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें एनसीआर की 5 सीटें भी शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत नहीं बन पाई।

रविवार को कांग्रेस ने गुरुग्राम जिले की दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा था। जिले में गुड़गांव, बादशाहपुर, पटौदी और सोहना विधानसभा सीट हैं। बादशाहपुर से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव और गुड़गांव सीट से पंजाबी नेता और हाल ही में कांग्रेस में आए मोहित ग्रोवर को टिकट दिया है। बाकी दो सीटों पर बाद में घोषणा होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.