Haryana BJP Candidates List: विनेश के खिलाफ भाजपा ने उतारा ‘कैप्टन’, बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

Haryana BJP Second candidates List भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 नामों को मंजूरी दी गई है। जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट का मुकाबला भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी से होगा। बीती चार सितंबर को भाजपा ने पहली सूची जारी की थी। इस सूची में 67 नाम शामिल थे।

वही बहुत चर्चित सीट बड़कल विधान सभा 87 से मौजूदा विधायक और शिक्षा मंत्री श्री मति सीमा त्रिखा की टिकट काट बीजेपी ने सब को चोंका दिया ओर विधान सभा सीट दिनेश अदलाखा को दे दी जिस से पंजाबी समुदाय मे काफी रोष देखने को मिल सकता है

साथ ही इस सूची में 21 नामों को मंजूरी दी गई है। ज्ञात हो कि पिछली बार हरियाणा में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों का एलान किया था। इस तरह अब भाजपा ने प्रदेश की 88 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं।

इस सूची में नारायणगढ़ से पवन सैनी, पेहोवा से जय भगवान शर्मा, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा ने राई से कृष्णा गहलावत और पटौदी से बिमला चौधरी को मैदान में उतारा है। योगेश बैरागी की सीधी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) से होगी। विनेश ने छह सितंबर को खिलाड़ी बजरंग पूनिया के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की थी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.