कांग्रेस और आप में बन गई बात, गठबंधन का ऐलान, जानें कहां और कितने सीटो पर कौन लड़ेगा चुनाव

नई दिल्ली। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आज यानी शनिवार को दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। पिछले काफी समय से दोनों ही दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर काफी अनबन रही। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) के साथ सीट बंटवारे की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा ‘गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीटों (भरूच और भावनगर) पर AAP उम्मीदवार होंगे। गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मुकुल वासनिक ने कहा, ‘हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 पर चुनाव लड़ेगी। 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर आप के उम्मीदवार होंगे। चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह फैसला लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।
शनिवार को कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने दिल्ली में आप के साथ सीट-बंटवारे के समझौते की पुष्टि की, उन्होंने कहा कि गठबंधन को बाद में आधिकारिक बना दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में सीटों के आवंटन पर मतभेदों की अफवाहों को ज्यादा तवज्जो न देते हुए, कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा AAP के साथ गठबंधन करने के लिए उत्सुक थी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.