दर्दनाक हादसा: रामलला के दर्शन को अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक खाई में पलट गई। बस पलटने से लगभग 1 दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। बस में 40 श्रद्धालु सवार थे । बस पलटने से कई श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं । बस में सवार सभी श्रद्धालु अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन को जा रहे थे। लोगों ने श्रद्धालुओं को बस से बाहर निकला। दिल्ली से लखनऊ को जाने वाले नेशनल हाईवे एनएच 24 पर कटरा के हुलास नगला के पास की घटना । श्रद्धालुओं से भरी बस बदायूं से अयोध्या को भगवान राम के दर्शन को जा रही थी। श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और सभी श्रद्धालुओं को दूसरी बस से अयोध्या के लिए रवाना किया ।जबकि घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.