सोनभद्र: पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने निकाली यातायात सुरक्षा जागरूकता रैली

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/ मनीष कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी में स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में यातायात सुरक्षा को लेकर छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान छात्राओं ने अनुशासित यातायात के संदेश के साथ जनजागरूकता बढ़ाने वाले नारे लगाए—
“रेड लाइट का रखो ध्यान, वरना कट जाएगा आपका चालान” और “आपकी सुरक्षा आपके हाथ, हेलमेट हमेशा रखें साथ।” छात्राओं ने राहगीरों और वाहन चालकों को नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व तथा सुरक्षित ड्राइविंग की आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। रैली का उद्देश्य आमजन तक यह संदेश पहुंचाना रहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अवसर पर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ. रीतिका श्रीवास्तव सहित डॉ. प्रीति शर्मा, कुसुम सिंह, वर्षा, समायरा खान, राधा, आरती आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी भी रही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.