Nand Gopal Gupta Nandi Mirzapur meeting: प्रभारी मंत्री/मा0 मंत्री औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0 ने अष्टभुजा गेस्ट हाउस में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता

सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय ही जन कल्याण का सबसे बड़ा मंत्र - नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी'

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Nand Gopal Gupta Nandi Mirzapur meeting: प्रदेश के मा0 मंत्री औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0 एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने अष्टभुजा निरीक्षण गृह के सभागार में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मा0 विधायकगण व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जन हित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं/विषयों पर चर्चा की। बैठक में मा0 नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा जी, मा0 मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी, मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या जी, मा0 विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज जी, नगर पालिका अध्यक्ष मीरजापुर श्याम सुंदर केशरी जी, भाजपा जिला महामंत्री रवि पांडे जी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री ने बैठक में सभी मा0 जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय जन कल्याण का सबसे बड़ा मंत्र है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार का लक्ष्य है कि केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचे। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनपद में व्यापक जन भागीदारी और उत्साह के साथ आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने 25 वर्षों तक निस्वार्थ सेवा की है जो देश के लिए गौरव की बात है। मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी अभियान न बनकर बल्कि जन उत्सव के रूप में मनाया जाए।

17 सितम्बर 2026 से प्रारम्भ होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान को प्रत्येक विकास खण्ड, ग्राम पंचायत, नगर वार्ड आदि में उत्सव के रूप में आयोजित कर गांव-गांव में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का कार्य किया जाए।मा0 मंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि आपस में बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करें यदि कहीं किसी स्तर पर समस्याएं आ रही हैं तो उसे उच्च स्तर पर समय से अवगत कराया जाए ताकि त्वरित समाधान कराया जा सके। सेवा संकल्प अभियान को जनपद में व्यापक जन भागीदारी और उत्साह के साथ आयोजित करने की आगे की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

मा0 मंत्री ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने कार्यालयों में आने वाले जनता जनार्दन की समस्याओं को भली-भांति सुने तथा उसका संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति को रोस्टर के अनुसार करने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन के अधिकारियों को शत प्रतिशत गांवों में पेयजल आपूर्ति के निर्देश देते हुए कहा कि आपूर्ति के समय यदि कहीं लीकेज व पाइप टूटने आदि की शिकायतें प्राप्त होती हैं तो उसका तत्काल समाधान किया जाए ताकि पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कहा कि वर्षा का मौसम समाप्त हो रहा है अतएव लोक निर्माण विभाग व अन्य कार्यदायी संस्थाएं अपने-अपने सड़कों को गड्ढामुक्ति अभियान के तहत निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों के द्वारा उठाए गए समस्याओं का ससमय निस्तारण सुनिश्चित किया जाए यदि किन्हीं कारणों से उसका निस्तारण नहीं हो सकता है तो कारण सहित उन्हें अवगत करा दें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, लालगंज अजीत कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर व चुनार, तहसीलदार सदर दीक्षा पाण्डेय के अलावा भारतीय जनता पार्टी के नितिन विश्वकर्मा के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.