Rampur Police 105 Mobile Phones Recovered:रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 105 गुम मोबाइल फोन बरामद
साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से 16.10 लाख रुपये कीमत के मोबाइल खोज निकाले, एसपी ने मालिकों को सौंपे
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
Rampur Police 105 Mobile Phones Recovered: एसपी अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में रामपुर पुलिस की साइबर सेल ने आमजन के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल ने CEIR पोर्टल समेत अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए 105 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। मोबाइल फोन बरामद होने के बाद पुलिस ने उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उन्हें वापस सौंपने की प्रक्रिया पूरी की।

एसपी ने मोबाइल मालिकों को सौंपे फोन
बरामद मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने उनके स्वामियों के सुपुर्द किया। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने रामपुर पुलिस और साइबर सेल की कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस के अनुसार, गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर CEIR पोर्टल और अन्य तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों को उनके खोए मोबाइल वापस मिल सके।
